फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर स्वरा भास्कर का ट्वीट हो रहा वायरल, लिखा था- 'मां कहती थी गाली देना...'

Fri, 15 Nov 2019 01:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपनी पोस्टों के कारण हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। स्वरा हमेशा ही हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। तभी तो वो ट्रोलर्स का भी शिकार बनती हैं। स्वरा अपने ट्रोलर्स को भी बेहतरीन जवाब देती हैं। बीते दिनों भी चार साल के बच्चे को गाली देने पर ट्रोल होने के बाद स्वरा ने चुप्पी तोड़ी थी। अब बाल दिवस के मौके पर स्वरा अपने एक ट्वीट को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
इस ट्वीट ने एक बार फिर से स्वरा को चर्चाओं में ला दिया है। स्वरा ने ट्वीट में अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में स्वरा ने लिखा है, 'बचपन की सबसे बड़ी लर्निंग। मां कहती थीं गाली देना बुरी बात! अब समझ में आया! सभी बच्चों को प्यार और सम्मान! आप बड़े हों और जरूरत से ज्यादा च... वयस्क न बनें, मेरा मतलब है चतुर, आपने क्या सोचा? प्यारे ट्रोल्स, यह भी जोक था!'



 
विज्ञापन

3 of 4
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा के इस ट्वीट के बाद से वो एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई हैं। स्वरा कुछ दिन पहले भी अपने एक वायरल वीडियो को लेकर ट्रोलर्स का शिकार बनी थीं, जिसके बाद स्वरा ने खुद अपने एर इंटरव्यू में उसे एक मजाक बताया था। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी थी। स्वरा भास्कर ने लिखा- 'रघुपति राघव राजा राम.. सब को सन्मति दे भगवान।' 



 
विज्ञापन

4 of 4
swara bhaskar - फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करे तो स्वरा जल्द फिल्म 'शीर कोर्मा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिव्या दत्ता और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई बात सामने नहीं आई है। इसके अलावा स्वरा भास्कर 'रांझणा', 'वीरे दी वेडिंग', 'प्रेम रतन धन पायो', 'द न्यू क्लासमेट', 'तनु वेड्स मनु' और 'मछली जल की रानी' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें