फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे को गाली दे ट्रोल हुई स्वरा ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मैं मजाक कर रही थी

Tue, 12 Nov 2019 07:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
बीते दिनों स्वरा भास्कर अपने एक वायरल वीडियो की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। उन्होंने अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में पहुंचकर चार वर्षीय मासूम के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद ना केवल स्वरा सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हुईं बल्कि मासूम बच्चे के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत तक दर्ज हो गई। अब इस पूरे मामले में स्वरा ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार स्वरा भास्कर ने मासूम बच्चे पर की गई भद्दी टिप्पणी पर कहा है- 'वह एक कॉमेडी शो था, जिसमें मैं मुंबई में अपनी पहली शूटिंग के अनुभव के बारे में बता रही थी। वह बहुत हद तक अतिशयोक्तिपूर्ण और व्यंग्य बात थी, जहां मैंने एक हास्य, वयस्क और आत्म-वंचित भाषा का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं मैंने कुछ कसम खाने वाले भी शब्दों का उपयोग किया था। मैंने कुछ एडल्ट हंसी मजाक वाली भाषा का प्रयोग संघर्ष के दिनों के दौरान अपनी मेरी कुंठाओं और भावनाओं को दर्शाने के लिए किया था।'
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा ने आगे कहा- 'मैं शो में हर समय मजाक इसलिए कर रही थी क्योंकि शो का प्रारूप कॉमेडी था। सबसे खास बात ये कि अगर आप शो को देखेंगे तो आपको बता चलेगा कि मैं वास्तव में बच्चे के कल्याण के लिए भी बात कर रही थी और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही थी कि उसे (बच्चे) एक ब्रेक मिले, जो अन्य लोग उसपर ध्यान नहीं देते। मैंने ना तो किसी बच्चे को गाली दी और ना ही किसी सहयोगी कलाकार को गलत बोला। मैंने हमेशा बच्चों की देखभाल, स्नेह और उनके लिए जिम्मेदार आचरण के साथ व्यवहार किया है। मुझे वास्तव में बच्चे पसंद हैं। बच्चों की बुराई करने वाली चुभन जाहिर तौर पर एक मजाक थी।' 

4 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : file photo
गौरतलब है कि अबिश मैथ्यू के शो सन ऑफ एबिश में मासूम पर की गई भद्दी टिप्पणी का स्वरा भास्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था। वहीं उनकी इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। स्वरा की इस टिप्पणी पर अब भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली के कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा कार्यकर्ता आकाश जोशी ने शिकायत पत्र को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo
आकाश जोशी ने स्वरा के खिलाफ लिखे शिकायत पत्र को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- 'स्वरा भास्कर के खिलाफ मैंने राष्ट्रीय बाल आयोग में शिकायत दर्ज की है। कभी भी हो सकती है स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी।' आकाश जोशी के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं मासूम पर की गई भद्दी टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर  #SwaraAunty ट्रेंड करने लगा और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर स्वरा को लताड़ने लगे।

पढ़ें: स्वरा भास्कर का वीडियो वायरल, जिसमें वे चार वर्षीय मासूम को गाली देते आईं नजर, हुईं ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें