किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों का समर्थन
- फोटो : AMAR UJALA
बता दें कि विदेशी सितारों द्वारा किसानों के समर्थन में किए गए ट्वीट को लेकर बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है। जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार, अनुपम खेर, फिल्ममेकर करण जौहर, एकता कपूर, सिंगर लता मंगेशकर और एक्ट्रेस कंगना रणौत समेत कई स्टार्स ने विदेशी हस्तियों की ओर से बयान दिए जाने का विरोध करते हुए इसे एक प्रोपेगैंडा बताया। तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी सेलेब्स के ट्वीट्स को बॉलीवुड के कई सितारों का समर्थन भी मिल रहा है जिसमें एक्ट्रेस तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर अली फजल, सिद्धार्थ, नकुल मेहता और पंजाबी सिंगर्स दिलजीत दोसांझ, जैज धामी ने उनके पक्ष में अपनी प्रतिक्रिया दी।