फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस हीरोइन के साथ हुई छेड़छाड़, बचाने पहुंचे अनुपम खेर

Sun, 30 Apr 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
यौन हिंसा या छेड़छाड़ भारतीय समाज की एक ऐसी कुरीती है जिसका सामना हर महिला को कभी ना कभी अपने जीवन में करना पड़ा है। इस तरह की कुरीति से प्रभावित लोग किसी वर्ग विशेष को ध्यान में नहीं रखते।

इस तरह की बीमार मानसिकता वाले लोग कही भी हो सकते है। हाल ही में ऐसी ही बीमार मानसिकता का शिकार हुई बॉलीवुड एक्‍ट्रेस स्‍वरा भास्‍कर एक इंटरव्यू के दौरान अपना एक्सपीरियंस फैंस के साथ शेयर किया।


ये भी पढ़े- 'बाहुबली 2' ने ‌एक दिन में कमा डाले 121 करोड, आमिर-सलमान देखते रह गए

 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर
उन्होंने बताया कि कैसे वो भी एक बार यौन शोषण का शिकार हुई थी। स्‍वरा ने बताया कि सलमान खान की फिल्म प्रेम रत्न धन पायो की प्रमोशन के दौरान वो गुजरात गई थी। जहां रोजकोट में सलमान को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर
स्‍वरा कहती है कि जब फिल्म की दूसरी कास्ट के साथ वो भी एयरपोर्ट  से बाहर निकल रही तो उन्होंने महसूस किया कि किसी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है।

4 of 5
स्वरा भास्कर
उस समय माहौल ऐसा था कि वहां मौजूद सिक्योरिटी का भीड़ को काबू करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि बाद में अनुपम खेर ने उनकी मदद करते हुए उन्हें अपनी कार में बैठा कर वहां से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा कहती हैं कि यौन हिंसा या छेड़छाड़ से हर भारतीय महिला को कभी ना कभी दो-चार होना पड़ा है। यह हमारे समाज का ऐसा गंदा चेहरा है, जिसे छुपाया नहीं जा सकता। मुझे लगता है कि दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं है, खासकर भारत जहां आप किसी पुरुष द्वारा छेड़छाड़ का शि‍कार नहीं होते हैं।’

बहरहाल इस विषय में स्वरा का कहना है कि महिला होने के नाते आपको खुद ही हमेशा सचेत रहना पड़ता है। बता दें हाल ही में स्वरा ने अपनी फिल्म ‘अनारकली ऑफ आरा’ में एक ऐसी महिला का रोल किया था जिसके साथ यौन शोषण किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें