फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म, स्वरा बोलीं- 'यह घटना भारत देश में...'

Mon, 16 Sep 2019 06:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar
बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की एक पीड़ित लड़की को शुक्रवार की रात अगवा कर चार युवकों ने चलती गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का इलाज बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इस मामले में लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
पीड़िता के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी संज्ञान लिया है। वहीं इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने भी ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने गुस्सा जताते हुए लिखा, "यह घटना भारत देश में महिला सुरक्षा की तरफ नाकामी और कानून व्यवस्था की शर्मनाक छवि को दर्शाती है। मीडिया इस मामले की तरफ नहीं ध्यान नहीं देगा। कथित तौर पर, मुजफ्फरपुर गैंगरेप पीड़िता के साथ एक बार दोबारा दुष्कर्म हो गया है।' 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
इससे पहले स्वरा ने भारती की गिरती जीडीपी पर भी ट्वीट किया था।  दरअसल, भारत का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में बीते वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कमजोर रहा है। इसे देखते हुए एक ट्विटर यूजर ने स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) से कहा था कि इसकी जिम्मेदारी आपको लेनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था, "मैं अपना इस्तीफा दे रही हूं, क्योंकि यह रायता मेरे बस का नहीं है।" बता दें, स्वरा भास्कर जल्द ही दिव्या दत्ता और शबाना आजमी के साथ फिल्म 'शीर कोर्मा' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rape shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
वहीं बात करें बहुचर्चित मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की तो पिछले साल मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आने पर गत वर्ष 26 जुलाई को राज्य सरकार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें