फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने फैशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हाल ही में स्वरा भास्कर को एक डिजिटल चैनल की लॉन्चिंग पर देखा गया था। इस दौरान स्वरा ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने इस ड्रेस की फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की जहां लोगों ने स्वरा और उनकी ड्रेस का जमकर मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
3 of 5
बात करें स्वरा की साड़ी की तो उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी और व्हाइट कलर का क्रॉप ब्लाउज पहना हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने साड़ी के साथ ब्लैक कलर के शूज भी पहने हुए हैं। उनकी इस ड्रेस को देखने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें 'नन' बताया तो कुछ ने 'नर्स'।
4 of 5
इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वारा को अपना फैशन डिजाइनर बदलने तक की नसीहत दे डाली। ऐसा पहली बार नहीं जब स्वरा को ट्रोल होना पड़ा रहा है। वह इससे पहले कई बार ट्रोल हो चुकी हैं।
आपको बता दें कि बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं स्वरा भास्कर हाल ही में फिल्म 'पद्मावत' के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखने की वजह से चर्चा में आई थीं। इस लेटर को लेकर इतनी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हो गई है कि स्वरा जहां जातीं, वहां उनसे इस बारे में पूछ लिया जाता है।