फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना, हेमंत करकरे पर दिए बयान को बताया शर्मनाक

Sat, 20 Apr 2019 09:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sawara bhaskar, pagya thakur - फोटो : social media
चुनावी माहौल में स्वरा भास्कर राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अपने विचारों को बेबाक तरीके से सोशल मीडिया पर बयां कर रही हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है लेकिन इन सबकी परवाह किए बगैर स्वरा खुलकर कईयों पर निशाना साध रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
प्रज्ञा ठाकुर को टिकट मिलने पर स्वरा भास्कर ने भाजपा पर निशाना साधा था। अब प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह की बयानबाजी की है एक बार फिर स्वरा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। दरअसल, प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे की मौत को उनके कर्मों की सजा बताया। अपने एक बयान में उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे की मौत उनके श्राप देने के कारण हुई थी क्योंकि करकरे ने उन्हें कई वर्षों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया था। प्रज्ञा ठाकुर को यह प्रताड़ना उन्हें तब दी गई थी जब मालेगांव ब्लास्ट के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : social media
स्वरा ने प्रज्ञा ठाकुर के बयान को मेंशन करते हुए लिखा कि, 'निश्चित रूप से इससे बेहुदा कुछ नहीं हो सकता। भाजपा के बाकी नेता आतंकी हमलों की आरोपी की बातें सुनकर ताली बजा रहे थे। ये शर्मनाक है। जबकि वो झूठ बोल रही हैं और हमारे आदर्श एक शहीद अधिकारी का अपमान कर रही हैं। क्या यही देशभक्ति है?'  

 

4 of 5
Swara Bhaskar - फोटो : social media
स्वरा भास्कर यही नहीं रुकीं उन्होंने इस मामले पर कई पत्रकारों और जानी मानी हस्तियों के ट्वीट रिट्वीट किए। विवाद बढ़ता देख जब प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान को वापस ले लिया तो स्वरा ने लिखा कि 'बिल्कुल'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SWARA BHASKAR - फोटो : social media
इससे पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साध्वी प्रज्ञा को लेकर तंज कसा था। समाचार एजेंसी एएनआई के प्रज्ञा ठाकुर से बातचीत वाले एक अन्य ट्वीट को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने कहा, 'मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की हमारी शानदार सूची के अलावा एक संभावित आतंकवादी... मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा.. भाजपा नफरत और विभाजन के अपने एजेंडे में बिल्कुल नग्न है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें