इन दिनों साउथ एक्टर और डीएमके के निलंबित नेता राधा रवि काफी चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस नयनतारा और पोलाची रेप पर विवादित बयान दिया। अपने इस बयान के बाद राधा रवि को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस नयनतारा सहित साउथ सिनेमा के कई सितारों ने उनके बयान की निंदा की है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी राधा रवि के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
SWARA BHASKAR
- फोटो : file photo
स्वरा भास्कर ने राधा रवि के विवादित बयान को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं से जोड़ा और यह बताने की कोशिश की कि महिलाओं को अपने करियर के दौरान कैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से राधा रवि के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की बात भी कही है।
विज्ञापन
3 of 5
Nayanthara
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राधा रवि ने नयनतारा पर बयानबाजी करते हुए कहा था,' नयनतारा भूत के साथ-साथ देवी सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इससे पहले देवी के किरदार के लिए सबकी पसंदीदा कलाकार के.आर. विजय थीं, लेकिन आज देवी के किरदार के लिए किसी को भी लिया जा सकता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को चुन सकते है जिसे आप जब देखें, तो अपनी ओर बुलाना चाहें।
4 of 5
Radha Ravi
- फोटो : social media
राधा रवि के इस बयान की साउथ के कई सितारों ने काफी निंदा की। नयनतारा के ब्वॉयफ्रेंड ने भी उनके बयान को गलत बताया। राधा रवि फिल्म Kolayuthir Kaalam के इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोलाची रेप पर भी विवादित बयान दिया। उन्होंने रेप केस पर बात करते हुए कहा- "आजकल कुछ भी शूट करने के लिए लोग मोबाइल फोन का काफी इस्तेमाल करने लगे हैं। इसके लिए बड़े कैमरे की जरूरत नहीं पड़ती है। अगर हमारे पास मोबाइल फोन है तो इतना काफी है। मैंने सुना है कि पोलाची में किसी का बलात्कार हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से लोग निवेदन कर रहे हैं कि इस वीडियो को न देखें, लेकिन लोग क्या इसको नहीं देखेंगे?"
राधा रवि के इस बयान के बाद द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने वरिष्ठ अभिनेता राधा रवि को पार्टी से निलंबित कर दिया है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को ट्विटर पर रवि के निलंबन नोटिस को जारी किया। डीएमके का कहना है कि रवि इस तरीके से काम कर रहे थे जिससे कि पार्टी में असहमति थी। वह पार्टी के अनुशासन को धता बता रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्थायी तौर पर पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।