स्वरा भास्कर
- फोटो : Twitter
दरअसल स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- मुगलों ने भारत को अमीर बनाया। साथ ही स्वरा ने फैक्ट और हिस्ट्री जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। स्वरा ने जिस ट्वीट को शेयर किया उसमें लिखा हुआ था- मुगल विजेता के रूप में भारत आए लेकिन वह उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने व्यापार, विकसित सड़कों, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों को प्रोत्साहित किया। उनके तहत हिंदू सबसे अमीर थे। इसके बाद से ही उनकी खूब आलोचना होने लगी।