फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जौहर' सीन को लेकर अपने बयान पर अब भी कायम हैं स्वरा, फिर कह दी ये बड़ी बात

Mon, 05 Feb 2018 11:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Swara Bhaskar
अपने खुलेखत से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने 'पद्मावत' फिल्म के जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी। जिसका कई सेलिब्रिटी ने जमकर विरोध किया लेकिन हाल ही में स्वरा ने अपने खत को लेकर फिर से एक बड़ा बयान दिया हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Swara Bhaskar
स्वरा ने IANS एजेंसी से बात करते हुए यह बात कही। स्वरा ने कहा - 'मैंने अपने खत में जो भी लिखा था उस पर सौ फीसदी कायम हूं।' हालांकि स्वरा के इस खत का भंसाली के अलावा फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करारा जवाब दिया लेकिन कई सेलिब्रिटी से उनकी इस मुद्दे पर खुली बहस भी हुई।
विज्ञापन

3 of 4
PADMAAVAT
सुचित्रा कृष्णमूर्ति, विवेक अग्निहोत्री और रवीना टंडन ने स्वरा के बयान की कड़ी निंदा की और विरोध दर्ज कराया। आपको बता दें, 'पद्मावत' रिलीज के कुछ दिन बाद ही स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक खुला खत लिखा था और फिल्म में दिखाए गए जौहर सीन पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

4 of 4
padmaavat
स्वरा ने अपने खत में कहा था - 'क्या औरतों के वजाइना पर ही पुरुषों की नजर रहती है। क्या वजाइना के आगे औरतों की कोई जिंदगी नहीं होती। क्या रेप के बाद किसी महिला को जिंदगी जीने का अधिकार नहीं है। या फिर पुरुष को सिर्फ महिला का शरीर चाहिए और अगर महिला वह नहीं देना चाहती तो उसे मृत्यु को गले लगाना होगा। क्या महिलाओं के पास मृत्यु के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें