फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू-मुस्लिम को लेकर AIMIM के विधायक ने दिया भड़काऊ बयान, अभिनेत्री ने कहा- बैठ जाओ चचा!

Fri, 21 Feb 2020 08:07 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वारिस पठान - फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। स्वरा भास्कर कई राजनेताओं के बयानों की अपनी पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया देती रहती हैं। इस बार स्वरा भास्कर ने एआईएमआईएम नेता और महाराष्ट्र से विधायक वारिस पठान के बयान की आलोचना की है। वारिस पठान ने कर्नाटक के गुलबर्ग में हुई एक रैली के दौरान हिन्दू-मुसलमान का मुद्दा उठाते हुए भड़काऊ बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : file photo
वारिस पठान ने जो बयान दिया है उसे लेकर अब काफी विवाद हो रहा है। पठान ने कहा- वे कहते हैं कि हमने अपनी महिलाओं को सामने रखा है, अभी तो केवल शेरनियां बाहर आई हैं और आप पसीना-पसीना होने लगे हैं। तब क्या होगा जब हम सभी साथ आ जाएंगे। 15 करोड़ हैं लेकिन सौ पर भी भारी हैं, ये याद रखना। वारिस पठान के इस बयान स्वरा भास्कर ने कहा कि, 'बैठ जाओ चचा, अगर आप कुछ फायदेमंद नहीं कह सकते हैं तो कुछ भी मत बोलो। बकवास, गैर जिम्मेदार और बेहद निंदनीय बयान। ऐसे बयान केवल आंदोलन को नुकसान ही पहुंचाएंगे।'
 
विज्ञापन

3 of 5
waris pathan - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि वारिस पठान ने अपना भड़काऊ बयान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में ही दिया। बयान पर विवाद मचने के बाद पठान ने इसपर सफाई देते हुए कहा, वारिस पठान देश या किसी धर्म के खिलाफ बयान देने वाला आखिरी इंसान होगा। मेरे बयान को तोड़ा मरोड़ा गया है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। भाजपा लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। 
 

4 of 5
waris pathan - फोटो : file photo
इसपर सियासी संग्राम भी मचा। स्वरा भास्कर के अलावा कई राजनेताओं ने भी वारिस पठान के बयान की आलोचना की। मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने ट्वीट किया है, वारिश पठान को हम चेतावनी दे रहे हैं कि पत्थर का जवाब पत्थर से और तलवार का जवाब तलवार से देंगे। इस तरह का भेदभाव हमें मंजूर नहीं है। यदि शिवजी का तीसरा नेत्र खुला तो तुम सभी भस्म हो जाओगे। वहीं, शिवसेना ने भी पठान के बयान की आलोचना की है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि वारिश पठान लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। यह देशद्रोह है। पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमआईएम विधायक - फोटो : PTI
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि धर्म विशेष के तुष्टीकरण के लिए भड़काऊ बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इनकी दुकान बंद होने जा रही है इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। वहीं, पुणे के भाजपा कार्यकर्ता परिमल देशपांडे ने इसे लेकर वारिस पठान के खिलाफ डेक्कन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।  पार्टी के प्रमुख ओवैसी की तरह ही वारिस पठान भी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बयान के जरिए उन्होंने एक बार भड़काऊ बयान के सिलसिले को आगे बढ़ाया। 

पढ़ें: शाहिद कपूर से ब्रेकअप के 13 साल बाद पहली बार बोलीं करीना, 'मेरे लिए उस वक्त पर्सनली...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें