स्वरा भास्कर
- फोटो : Instagram
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा में दिए भाषण की तारीफ की है। उन्होंने लिखा, ‘कल लोकसभा में राहुल गांधी का सॉलिड भाषण। असंगठित क्षेत्र की दुर्दशा, बेरोजगारी, छात्र आंदोलन, भारत की विविधता का सम्मान करने की जरूरत, किसान आंदोलन, सरकार का अधिनायकवादी रवैया, राज्य के संस्थानों का क्षरण, पेगासस और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया।’