फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर पर 'ड्रीमगर्ल' के डायरेक्टर ने किया भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने जवाब देकर की बोलती बंद

Tue, 07 Jan 2020 12:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
स्वरा भास्कर आए दिन अपने किसी न किसी ट्वीट की वजह से विवादों में रहती हैं। कभी मोदी सरकार के खिलाफ बोलकर वह सुर्खियों में आ जाती हैं तो कभी उन्हें देश के मुद्दों पर देर से बोलने के लिए ट्रोल किया जाता है। ऐसी ही एक कोशिश की ड्रीम गर्ल के निर्देशक राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने तो स्वरा ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
Raaj Shaandilyaa along with Dream Girl team - फोटो : file photo
राज शांडिल्य (Raaj Shaandilyaa) ने स्वरा पर निशाना साधते हुए लिखा था- "सस्ती चीजों पे ध्यान न दें, "स्वरा भास्कर" से महंगा "एक अखबार का नाम" बिकता है।'' इस बात का जवाब स्वरा ने अपने ही अंदाज में दिया। स्वरा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा- अगली बार रोल ऑफर करने और आपकी फिल्म के ट्रेलर को शेयर करने की रिक्वेस्ट वाले मैसेज भेजने के पहले आप भी ‘सस्ती हरकतों’ के बारे में थोड़ा सोच लेना। गुड लक सर।
 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्वरा के इस ट्वीट पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। किसी ने उन्हें दोबारा ट्रोल करने की कोशिश की तो कई उनके सपोर्ट में खड़ा दिखा। इसके बाद राज शांडिल्य ने स्वरा भास्कर से माफी मांगते हुए भी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- मेरी बात यदि आपको ठीक नहीं लगी तो दिल से माफी।

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
राज शांडिल्य ने आगे लिखा- एक गुजारिश आपसे भी है कि आप भी किसी के बारे में कुछ बोलने से पहले सोचा करें चाहे वो देश हो लोग हों या फिर कोई व्यक्ति विशेष। रही बात मेरी तो अगली बार रोल ऑफर जरूर करूंगा क्यूंकि मुझे आपके एक्टर होने पर कोई आपत्ति नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर इन दिनों स्वरा CAA और NRC को लेकर विरोध जाहिर कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। बीबीसी के इस वीडियो में स्वरा कह रही थीं- मुझे डर लग रहा है। मेरे पास कोई डिग्री नहीं है। मेरे पास कोई जन्म प्रमाण पत्र नहीं है मेरे पास मेरे बाप दादा की जमीन के कागजात नहीं है। मेरा नाम छूट गया NRC से तो। स्वरा अपने इस बयान के बाद से ही यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें