फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ सकती हैं स्वरा भास्कर, असहिष्णुता के बारे में अब कही ये बात

Sun, 13 Oct 2019 08:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्रियों में से एक हैं। वो हर मुद्दे पर बेखौफ तरीके से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है हालांकि उनका कहना है कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपनी आने वाली फिल्म 'शीर कोरमा' के पोस्टर लॉन्च पर स्वरा ने कई विषयों पर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा ने असहिष्णुता पर कहा कि 'मुझे लगता है कि यह समय है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा और दूसरे भाषा के सिनेमा उद्योग को थोड़ा संवेदनशील और जिम्मेदार होना पड़ेगा कि वो समाज में कैसे मुद्दों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से वो मुद्दे भी हो सकते हैं जो निजी तौर पर हमसे ताल्लुक नहीं रखते हों। किसी चीज को केवल इसलिए नकारा नहीं जा सकता कि वो हमारे साथ नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा कहती हैं कि 'अगर कोई लड़की बोल रही है कि एक सुनसान रास्ते पर उसे डर लगता है तो उसे सुनिए। आप महसूस नहीं कर सकते क्योंकि आप एक लड़की नहीं हैं। अगर कोई अल्पसंख्यक समुदाय कह रहा है कि समाज में असहिष्णुता है तो उसे कम से कम सुनिए। आप पर उसका कोई असर नहीं है क्योंकि आप अल्पसंख्यक समुदाय से नहीं हैं। अगर आपके साथ ऐसा नहीं हुआ है तो इसका मतलब नहीं है कि यह नहीं हो रहा है।'

4 of 5
SWARA BHASKAR - फोटो : file photo
हाल ही में स्वरा के नाम से एक व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें लिखा था कि वो ट्वीट के लिए सौदा कर रही हैं। चैट के वायरल होने पर स्वरा खुद सामने आईं और कहा कि ये पूरी तरह से फर्जी चैट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
swara bhaskar - फोटो : social media
स्वरा की फिल्म 'शीर कोरमा' की बात करें तो यह समलैंगिता पर आधारित हैं। फिल्म में स्वरा के अलावा दिव्या दत्ता, शबाना आजमी और सुरेखा सीकरी की मुख्य भूमिका है। दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर रोमांटिक पार्टनर के किरदार में दिखाई देंगी। इसे फराज आरिफ अंसारी ने निर्देशित किया है।

पीएम मोदी ने समुद्र तट पर की सफाई तो इस एक्टर ने कसा तंज, कहा- कैमरामैन के साथ अकेला...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें