फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2010 में खुद को 15 साल की बताकर ट्रोल हुईं स्वरा, यूजर्स मीम्स बनाकर उड़ा रहे जमकर मजाक

Sun, 23 Feb 2020 04:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara Bhasker - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) एक इवेंट के बाद लगातार सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं। दरअसल लंबे समय से स्वरा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी का विरोध कर रही हैं। इसी जुड़ा सवाल जब एक इवेंट में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद वह ट्रोल होने लगीं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
दरअसल एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) को लेकर चल रही बहस में स्वरा ने एक सवाल में जवाब में कह दिया कि 2010 में वह 15 साल की थीं। फिर क्या था सोशल मीडिया यूजर्स को उन्हें ट्रोल करने का बहाना मिल गया। क्योंकि विकीपीडिया के अनुसार स्वरा का जन्म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था और वह अभी 31 साल की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला
इस संदर्भ में एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- वह 2010 में 15 साल की थी, लेकिन वह 1988 में पैदा हुई हैं। या तो स्वरा का गणित का ज्ञान खराब है या तर्क देने के लिए वह कुछ भी कह देती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं भी ऐसी कई महिलाओं को जानती हूं जो पिछले 6 साल से 25 साल की ही हैं।
 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
एक यूजर ने लिखा- इन उदार लोगों की मूल योग्यता यही है। जानते कुछ नहीं हैं लेकिन बेशर्मी से एक्सपर्ट की तरह बोलते हैं। स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर #swarabhaskargoback ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं लोग उनपर मीम्स बनाकर भी शेयर कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter
सीएए विरोध को लेकर स्वरा ने इस इवेंट में कहा कि सरकार स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है इसलिए मेरी तरह तमाम लोगों को सरकार से बार-बार सवाल करने पड़ रहे हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आई थीं। जहां से स्वरा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही थी हमारे पास कोई कागज दिखाने के लिए नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें