नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। विधेयक के पक्ष में 311 तो इसके विपक्ष में 80 मत पड़े। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विधेयक पेश किया। भारी हंगामे के बीच उन्होंने इसे सदन में रखा जिसका विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया। बिल को सदन में पेश किए जाने पर वोटिंग पर भी हुई जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई थी। इस बिल का जहां बड़ी संख्या में लोग समर्थन कर रहे तो कुछ इसके विरोध में भी हैं। बॉलीवुड की तीन बड़ी अभिनेत्रियों ने इस बिल पर आपत्ति जताई है।