बॉलीवुड के मशहूर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' विवादों के बाद भी 25 जनवरी 2018 को रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार कर रही हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दर्शक दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के एक्टिंग की तारीफ रते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर फिल्म देखने के बाद भंसाली को ओपन लेटर लिखकर सुर्खियों में आ गई हैं। इसी बीच उनके एक बयान को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है जिसमें स्वरा ने कहा है कि शत्रुओं द्वारा गुलाम बनाए जाने से अच्छा है कि आत्महत्या कर लें। यह बयान स्वरा की तरफ से चलाया जा रहा है जबकि असल में स्वरा ने ऐसा कहा ही नहीं है।