फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- किसानों पर गोलियां ही चलवा दीं

Tue, 07 May 2019 07:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Swara
देश में इस वक्त चुनावी माहौल है। अब चार चरण का चुनाव हो चुका है और आज पांचवे चरण के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ जुटी हुई हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी चहेती पार्टी और उम्मीदवार को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

2 of 5
swara bhasker
रैली को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा, 'किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है। ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें दोबारा ये बात याद दिलाई जाए।
विज्ञापन

3 of 5
swara bhaskar
अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकते हैं लेकिन उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकते हैं। पिछले 10 सालों में हर साल 10-15 हजार किसानों ने मजबूर में आत्महत्या की है।' 

4 of 5
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
'केंद्र सरकार को सत्ता का बुखार ऐसा चढ़ा है कि फर्क पड़ना तो दूर इन्होंने मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलिया ही चलवा दीं। ये सरकार कहती है कि गौहत्या पाप है। लेकिन मैं कहती हूं कि किसान हत्या पाप है और पापी है ये सरकार।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anupam Kher, Swara Bhaskar - फोटो : amar ujala
बीते दिनों स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच ट्विटर पर काफी बहस हो गई थी। अनुपम खेर ने कन्हैया पर तंज कसते हुए लिखा था, "सुना है टुकड़े टुकड़े गैंग का एक सदस्य बेगुसराय से इलेक्शन लड़ रहा है। जो अपने देश का नहीं हो सकता वो आपका क्या होगा?" इस पर स्वरा ने जवाब दिया था- सर मुझे लगता है आप बीजेपी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बात कर रहे हैं! सही कहा - जो देश की ना हो सकी, जिसने आतंकवादी हमले द्वारा देश तोड़ने की कोशिश की। वो भला भोपाल की या संसद की क्या होगी!!!!! जय हिंद!"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें