स्वरा भास्कर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्वरा कहती हैं, ''मेरे पिता आंध्र प्रदेश से हैं और कर्नाटक संगीत उनकी पसंदीदा शैली रही है, इसलिए यह हम सभी के लिए अधिक विशेष था। यह बहुत विशाल उत्सव तो नहीं था, लेकिन हमने सब कुछ अच्छी तरह से सोच विचार कर इसका आयोजन किया। इस शाम का आयोजन मेरे माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ले आया और यही सबसे अधिक मायने रखता है।''