स्वरा ने भंसाली से कहा कि वह उनकी 'पद्मावत' को लेकर काफी उत्साहित थीं। हालांकि उन्हें थोड़ी सी निराशा भी थी क्योंकि कुछ बाहरी लोगों के जोर के कारण भंसाली जी ने अपने फिल्म को 'पद्मावती' से 'पद्मावत' कर दिया, दीपिका पादुकोण की कमर ढक दी और फिल्म के कुछ 70 शॉट भी काट दिए। इतना सब कुछ करने के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज हो सकी और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं।