फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा ठाकुर पर फिर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं- ये हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़

Tue, 07 May 2019 11:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Swara Bhaskar, Pragya Singh Thakur - फोटो : social media
स्वरा भास्कर इन दिनों केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रही हैं। रविवार को स्वरा ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसान विरोधी बताया था। स्वरा ने कहा था कि अगर गाय हमारी माता है तो किसान पिता है। सरकार अगर किसान का कर्ज नहीं चुका सकती तो उन पर जुल्म करना तो बंद कर सकती है। हाल में स्वरा एक कार्यक्रम में पहुंची थीं और इस दौरान उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को निशाने पर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
swara bhasker
स्वरा भास्कर सोमवार को भोपाल के एक एनजीओ के कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां पर उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। स्वरा ने कहा, 'आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
swara bhaskar
'आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। वो हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं, कोई भी कर सकता है।'

4 of 6
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : Social media
प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में बोलने पर कहीं वो स्वरा को श्राप ना दे दे, इसके जवाब स्वरा ने कहा, 'मुझे ढोंगियों से डर नहीं लगता। मुझे नहीं लगता कि भगवा धारण करने से आपके अंदर कुछ खास शक्ति आ जाती है। ये हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ है। एक हिंदू होने के नाते मुझे बुरा लगता है कि इस धर्म का गलत इस्तेमाल हो रहा है।'
विज्ञापन

5 of 6
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar - फोटो : social media
इससे पहले स्वरा ने एक रैली में कहा था कि किसानों के वजह से हम लोगों को रोटी मिलती है। ये आम बात है लेकिन इस बात को केंद्र में बैठी सरकार भूल चुकी है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें दोबारा ये बात याद दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्वरा भास्कर - फोटो : amar ujala
स्वरा ने कहा था, 'केंद्र सरकार को सत्ता का बुखार ऐसा चढ़ा है कि फर्क पड़ना तो दूर इन्होंने मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलिया ही चलवा दीं। ये सरकार कहती है कि गौहत्या पाप है। लेकिन मैं कहती हूं कि किसान हत्या पाप है और पापी है ये सरकार।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें