फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीजेपी पर निशाना तो पहले सेना पर विवादित कमेंट, स्वरा भास्कर के ऐसे 5 बयान जिसके बाद हुईं ट्रोल

Sun, 02 Sep 2018 01:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी अदाकारी के कारण लोगों के दिलों में एक खास जगह बनायी है लेकिन वह अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्टिंग और फिल्मों के अलावा स्वरा कई बार अपने विवादित बयान या ड्रेस को लेकर ट्रोल की गई हैं। आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से स्वरा यूजर ने निशाने पर आ गईं।
 
विज्ञापन

2 of 5
swara bhaskar
बीजेपी पर साधा निशाना
स्वरा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- इस देश में महात्मा गांधी जैसे महान इंसान की हत्या हुई, उस वक्त भी कुछ ऐसे लोग थे जो उनकी हत्या पर खुशियां मना रहे थे आज वो सत्ता में हैं। क्या उन सभी लोगों को जेल में डाल देना चाहिए? नहीं ना... क्योंकि ऐसा मुमकिन नहीं है। इस बयान के बाद हर तरफ स्वरा को ट्रोल किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर

इंडियन आर्मी को लेकर दिया विवादित बयान
हाल ही में स्वरा भास्कर ने ट्वीटर पर एक नहीं बल्कि एक बार में आठ ट्वीट किए हैं। अपने इस ट्वीट से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, मॉब लिंचिंग, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया। स्वरा के इन ट्वीट में मेजर लीतुल गोगोई की भी जिक्र था। मेजर लीतुल गोगोई को इस तरह से नाम लेना यूजर्स को पसंद नहीं आया और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

4 of 5
swara bhaskar
प्रधानमंत्री बनने की ख्वाईश की थी जाहिर
इससे पहले स्वरा ने प्रधानमंत्री बनने की ख्वाईश जाहिर की थी जिससे लोगों ने खूब ट्रोल किया था। दरअसल कुछ दिनों पहले ट्विटर पर #SwaraMustResign हैशटैग ट्रेंड कर रहा था। इस हैशटैग में लोग स्वरा को सरकार के वादे और इरादों के लिए जिम्मेदार मान रहे थे। वजह थी हर मामले में बेबाकी से राय रखने वाली स्वरा ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस पर कुछ नहीं कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
SWARA BHASKAR

मास्टरबेशन वाले सीन पर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर
'वीरे दी वेडिंग' में एक सीन है जिसमें स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती नजर आती हैं। इस सीन को लेकर स्वरा को खूब ट्रोल किया गया था। जिसके बाद स्वरा ने ट्रोलिंग का करारा जवाब देते हुए लिखा था- ऐसा लगता है कि IT सेल ने टिकटें स्पॉन्सर कर दी हैं, या फिर ट्वीट्स को तो पक्का।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें