फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर ऋतिक रोशन को एक्स वाइफ ने बोला 'जान से प्यारा', सुजैन खान ने ऐसे दी बधाई

Thu, 10 Jan 2019 09:43 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड की कई सितारे और ऋतिक रोशन के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। लेकिन उन सबके बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की। 
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan and Sussanne Khan - फोटो : instagram
जी हां, सुजैन खान ने अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सुजैन खान और ऋतिक रोशन के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ सुजैन ने ऋतिक रोशन के लिए बेहद खास पोस्ट भी लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
Sussanne Khan - फोटो : file photo
सुजैन खान ने अपनी पोस्ट में ऋतिक रोशन को अपना हमेशा से सबसे अच्छा दोस्त और जान से प्यारा बताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। ये शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी। सुजैन खान की इस पोस्ट को उनके और ऋतिक रोशन के फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए हैंडसम हंक को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। 
 

4 of 5
Sussanne Khan - फोटो : instagram
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है। लेकिन बीते कुछ सालों से इन दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ी हैं और दोनों को अक्सर डीनर डेट या फिर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में इस तरह की खबरें भी थीं कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान फिर से शादी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sussanne Khan - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2000 में शादी की थी। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच दिक्कते पैदा हुईं,जिसके बाद इन दिनों ने साल 2014 में अलग रहने का फैसला किया और तलाक ले लिया। बताया जाता है कि ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की एक वजह एक्टर अर्जुन कपूर भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें