फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों को वर्दीधारियों के करीब लाएगा ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’, अभिषेक की पहल को मिला सुजैन का समर्थन

Sun, 13 Dec 2020 08:53 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुजैन खान और अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ को धरातल पर अमली जामा पहनाते हुए देश के चर्चित आईएएस अफसर और अभिनेता अभिषेक सिंह ने एक नई मुहिम शुरू की है। अभिषेक ने ‘वर्ल्ड ऑफ वर्दी’ नामक ट्रस्ट बनाया है। यह ट्रस्ट हिंदी सिने जगत और सुरक्षा बलों के बीच एक पुल का काम करेगा। मुंबई में इसके पहले प्रोजेक्ट में अभिषेक को चर्चित फैशन डिजाइनर सुजैन खान का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर यहां के बांद्रा थाने का काया कल्प करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुजैन खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ से इस बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि देश के नागरिकों में देश को अपना मानने की भावना है और वह देश के लिए बहुत कुछ करना भी चाहते हैं, लेकिन अक्सर इसके लिए उन्हें सही मार्गदर्शन या सही सलाह नहीं मिल पाती है। वह कहते हैं, ‘हमने एक छोटी सी शुरूआत देश के उन सेवाकर्मियों के लिए की है जो वर्दी पहनकर हमारे जीवन को सुगम बनाते हैं। इसमें सरहदों पर डटे फौजी भी शामिल हैं और हमारे घर परिवार की सुरक्षा करने वाले सिपाही भी।’
विज्ञापन

3 of 5
सुजैन खान और अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनिवार को अभिषेक ने मुंबई पुलिस के तमाम अफसरों के साथ बांद्रा थाने के स्टाफ की दिक्कतों को समझा और संकल्प लिया कि इस थाने का पूरी तरह से काया कल्प किया जाएगा। इस नेक काम के लिए उन्हें सेलेब्रिटी डिजाइनर सुजैन खान का साथ मिला है। सुजैन ने बांद्रा पुलिस थाने को नई तरीके से डिजाइन करने के लिए मुफ्त में काम करने का फैसला किया है। सुज़ैन खान कहती हैं, ‘हम अपनी अद्भुत मुंबई पुलिस बल के लिए एक छोटे से योगदान के तौर पर बांद्रा पुलिस स्टेशन को नि:शुल्क रूप से नया स्वरूप देने के लिए पहल करना चाहते हैं।’

4 of 5
सुजैन खान और अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक ने बताया कि इस काम के लिए किसी भी तरह के सरकारी धन का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट सबको साथ लेकर चलेगा। बांद्रा के लोगों के अलावा मुंबई की तमाम मशहूर हस्तियां इससे जुड़ना चाह रही हैं और इस काम में मदद के लिए जो भी आगे आएगा, हम उनका स्वागत करेंगे। बांद्रा पुलिस थाने में अपना योगदान देने के लिए भवन निर्माण सामग्री बनाने वाली तमाम कंपनियों ने पहले ही सहयोग का वचन दे दिया है। दिल्ली में कार्यरत आईएएस अभिषेक सिंह टी सीरीज के एक म्यूजिक वीडियो अलबम से बतौर अभिनेता डेब्यू कर चुके हैं। जल्द ही वह एमी अवार्ड से पुरस्कृत वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के दूसरे सीजन में भी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुजैन खान और अभिषेक सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अफसर से अभिनेता बने अभिषेक सिंह कहते हैं, ‘मेरी पहल 'वर्ल्ड ऑफ वर्दी' नागरिकों को हमारे देश की सशस्त्र सेनाओं के करीब लाने के बारे में है। पुलिस स्टेशनों को फिर से संवारना अभी पहला कदम है। मुझे खुशी है कि सुजैन खान इस पहल का हिस्सा बनने के लिए आगे आईं। हम बांद्रा पुलिस स्टेशन के साथ शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते हुए हम और अधिक पुलिस स्टेशनों को इसमें शामिल करने की कोशिश करेंगे।’

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें