बॉलीवुड के हैंडसम हीरो ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'काबिल' की रिलीज से पहले ही राकेश रोशन के घर प्री-सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अलावा ऋतिक रोशन के कई खास दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि इस पार्टी में ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी पहुंचीं थी।
विज्ञापन
ऋतिक की पार्टी में पहुंची एक्स वाइफ सुजैन, 'काबिल' देखकर पति को भर लिया बाहों में
2 of 5
आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म की स्क्रीनिंग में भी सुजैन ऋतिक के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान ऋतिक-सुजैन के दोनों बच्चे ऋहान और ऋदान भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
ऋतिक की पार्टी में पहुंची एक्स वाइफ सुजैन, 'काबिल' देखकर पति को भर लिया बाहों में
3 of 5
हाल ही में सुजैन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है- भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस@iHrithik!@yamigautam @_SanjayGupta.
ऋतिक की पार्टी में पहुंची एक्स वाइफ सुजैन, 'काबिल' देखकर पति को भर लिया बाहों में
4 of 5
वहीं कुछ महीने पहले भी ऋतिक और सुजैन को एक साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक होटल के बाहर देखा गया था। तब भी उनके साथ दोनों बेटे ऋहान और ऋदान भी मौजूद थे।
ऋतिक की पार्टी में पहुंची एक्स वाइफ सुजैन, 'काबिल' देखकर पति को भर लिया बाहों में
5 of 5
आपको बता दें कि 13 दिसंबर, 2013 ऋतिक और सुजैन ने तलाक लेने का फैसला किया था। वहीं सोशल मीडिया में ये बात चल रही थी कि यह कपल एक बार फिर से साथ आ सकता है। वैसे सुजैन ने इस तरह की खबरों को महज अफवाह बताते हुए कहा था कि वो और ऋतिक साथ नहीं आ रहे हैं लेकिन फिर भी एक अच्छे पेरेंट्स बने रहेंगे।