फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से दूर ही रहीं संजय खान की तीनों बेटियां, ग्लैमर और हुनर का हैं अनोखा संगम

Fri, 02 Jun 2017 05:24 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 14
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
आमतौर पर जहां फिल्म स्टार्स चाहते हैं कि उनके बच्चे भी उनकी तरह ही फिल्मों में आएं और नाम कमाएं वहीं कुछ ऐसे फिल्म स्टार्स भी रहे जिन्होंने अपने बच्चों को एक्टिंग की दुनिया से दूर ही रखा या यूं कहें कि एक्टिंग में आने पर पाबंदी लगा दी गई, खासकर अपनी लड़कियों पर।
विज्ञापन

2 of 14
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
जैसे कि बॉलीवुड का खान परिवार। संजय खान, अकबर खान और फिरोज खान...इन तीनों ने एक समय पर फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया और अपने बेटों को भी फिल्मों में लॉन्च किया, लेकिन अपनी बेटियों को फिल्मी दुनिया से दूर ही रखा।
विज्ञापन

3 of 14
लैला खान फर्नीचरवाला
अगर गौर किया हो तो संजय खान, फिरोज या फिर अकबर खान की कोई भी बेटी फिल्मों में नहीं आई और इसकी वजह है उन पर लगाई गई पाबंदी। इसका खुलासा खुद फिरोज खान की बेटी लैला खान फर्नीचरवाला ने भी एक इंटरव्यू में किया था।

4 of 14
लैला खान फर्नीचरवाला
बकौल लैला, 'अगर आपने गौर किया हो तो खान परिवार की कोई भी लड़की फिल्मों में नहीं आई, जबकि सभी मर्द फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन हमारे खानदान की लड़कियों को हमेशा ही छिपाकर रखा गया। देखा जाए तो एक्टिंग जैसा ऑप्शन था ही नहीं, उसकी हमें आजादी भी नहीं मिलती।'
विज्ञापन

5 of 14
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
संजय खान की तीन बेटियां हैं - सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा। मां जरीन खान 60 के दशक की टॉप मॉडल रहीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने भी फिल्में छोड़ दीं। हालांकि जरीन ने डिजाइनिंग में अपने कदम रखे और मनोज कुमार से लेकर राज कपूर और शर्मीला टैगोर तक के लिए घर और होटल डिजाइन किए....और आज जरीन की ये तीनों बेटियां विरासत में मिली मां की उसी कला को आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

6 of 14
सुजैन खान
सुजैन खान काफी मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। 'द चारकोल प्रोजेक्ट' के नाम से सुजैन ने 2011 में अपना इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो खोला और आज ये देश का सबसे मशहूर स्टूडियो है। सिर्फ स्टूडियो ही नहीं बल्कि आज सुजैन इंडिया की टॉप और सक्सेसफुल इंटीरियर डिजाइर्स में से एक हैं।
विज्ञापन

7 of 14
सुजैन खान, फराह खान अली
अपने इस प्रोजेक्ट के जरिए वो घर और बंगलों से लेकर डेस्टिनेशन विलाज और कमर्शियल ऑफिस स्पेस तक डिजाइन कर चुकी हैं।

8 of 14
फराह खान अली
वहीं सुजैन की दूसरी बहन फराह खान अली काफी मशहूर जूलरी डिजाइनर हैं। आपको शायद यकीन नहीं होगा कि फराह खान अली जब पैदा हुईं थीं तो डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनका चेहरा खराब हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने खुद को बचाते हुए उनके पेरेंट्स को झूठ बोल दिया था।

9 of 14
सुजैन खान, फराह खान अली और सिमोन अरोड़ा
फराह की ऐसी हालत देख उनके पेरेंट्स बुरी तरह खौफ में आ गए। फराह के चेहरे को ठीक होने में करीब एक महीने का वक्त लगा।

10 of 14
फराह खान अली
2009 में फराह खान अली ने अपने जूलरी बिजनेस की शुरुआत की और पहला स्टोर उन्होंने 2010 में फराह खान फाइन जूलरी के नाम से लॉन्च किया। इसके अलावा उन्होंने एफके प्रेटलाइन के नाम से भी एक जूलरी कलेक्शन लॉन्च किया जो काफी सक्सेसफुल रहा। इंटरनेशनल लेवल पर भी फराह खान अली अपनी जूलरी लाइन लॉन्च कर चुकी हैं।

11 of 14
सिमोन अरोड़ा
वहीं सिमोन खान यानि सिमोन अरोड़ा भी होम डेकोर के फील्ड में नाम कमा रही हैं। सिमोन का ना सिर्फ खुद का सिमोन के नाम से एक लक्जरी स्टोर है बल्कि वो डी डेकोर की क्रिएटिव हेड भी हैं। मात्र 21 साल की उम्र में ही सिमोन बिजनेसवूमन बन गईं और उन्होंने अपने पति अजय अरोड़ा के बिजनेस को जॉइन कर लिया।

12 of 14
लैला खान फर्नीचरवाला
जबकि फिरोज खान की बेटी और सुजैन, फराह और सिमोन की कजिन लैला खान एक जानी-मानी आर्टिस्ट हैं और पेंटिंग बनाती हैं। इंडिया ही नहीं विदेशों मे भी वो अपनी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगा चुकी हैं। उनकी पेंटिंग दुनियाभर में पॉपुलर हैं।

13 of 14
लैला खान फर्नीचरवाला
लैला खान ने लंदन के स्लेड स्कूल ऑफ फाईन आर्ट से फाईन आर्ट में ट्रेनिंग ली और इसके बाद उन्होंने लंदन के ही सेंट मार्टिंस स्कूल ऑफ आर्ट से आर्ट की पढ़ाई की। लैला चाहतीं तो एक्टिंग में अपना करियर बना सकती थीं क्योंकि उनके पिता जाने-माने एक्टर और फिल्ममेकर थे और भाई भी फिल्मों में था, लेकिन घर की बेटियों पर बंदिशों के चलते वो ऐसा नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

14 of 14
सिमोन अरोड़ा
खान परिवार की ये बेटियां आज इतनी काबिल और मशहूर हैं कि हर किसी को इन पर नाज ही होगा। इनकी कामयाबी ने साबित कर दिया कि अगर मौका मिले तो बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं। आज दुनियाभर में उनकी तूती बोलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें