फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: ये हैं बॉलीवुड की पांच सिंगल मदर्स, जो सबके लिए बन गईं मिसाल

Sun, 10 May 2020 01:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे स्पेशल - फोटो : सोशल मीडिया
मां और बच्चे का रिश्ता हमेशा से खास रहा है। इसी रिश्ते को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मांएं हैं जिन्होंने सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की बखूबी परवरिश की। चलिए आगे की स्लाइड में ऐसी ही सिंगल मदर्स के बारे में बताते हैं जिनके बारे में जानकर आपको भी गर्व होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला
करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा और जल्द ही अलग होने का फैसला कर लिया। पति से अलग होने के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ ही रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है। 25 साल की उम्र में सुष्मिता ने पहली बेटी रेने को गोद लिया था। साल 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। 

4 of 6
पूनम ढिल्लन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद पूनम ने अपने बच्चों को खुद ही पाला। 
विज्ञापन

5 of 6
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। विवियन से नीना को बेटी मसाबा हुईं। नीना ने शादी नहीं की। उन्होंने अकेले ही मसाबा को पाला। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद अमृता सिंह दोनों बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं। सैफ अपने दोनों बच्चों का बेहद ख्याल रखते हैं। सारा और इब्राहिम कई मौकों पर सैफ के साथ नजर आते हैं।

Mother's Day 2020: आयुष्मान ने बनाया मांओं के लिए खास गाना, सोशल मीडिया पर किया रिलीज
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें