सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया - 'मुझे उनकी मुस्कान और उनका व्यक्तित्व काफी पसंद था। मेरी दोस्त की आत्मा को शांति मिले। मिस यूनिवर्स 1995 स्मिथ।' इस भावुक पोस्ट के साथ सुष्मिता ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह स्मिथ को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाती हुई नजर आ रही हैं। स्मिथ लिवर कैंसर से जूझ रही थीं और शनिवार को मजह 45 की उम्र में उनका निधन हो गया।