बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन आए दिन ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। सुष्मिता सेन और रोमन शॉल इन दिनों अमेरिका में छुट्टियां बिता रहे हैं। सुष्मिता सेन ने अमेरिका की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे धूप में कुर्सी पर लेटी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Sushmita sen
- फोटो : file photo
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने कैप्शन दिया- 'धूप लेते हुए, नींद की जरूरत, सभी को आई लव यू।' उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर सुष्मिता की तारीफ भी कर रहे हैं। इस बीच उनके ब्वॉयफ्रेंड के कमेंट ने सुर्खियां बटोर ली हैं। जी हां रोमन शॉल ने सुष्मिता सेन की इस तस्वीर पर बेहद प्यार भरा कमेंट किया। उन्होंने लिखा- 'ओ बेबी तुम हमेशा से फायर हो।'
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन और रोमन शॉल की इस लव केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोमन कभी सुष्मिता की बेटियों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं तो कभी सुष्मिता के साथ वक्त बिताते हुए। वह सुष्मिता की दोनों बेटियों के बीच तालमेल बैठाना अच्छी तरह से जानते हैं। इसी वजह से सुष्मिता रोमन के प्यार में डूब चुकी हैं।
4 of 5
sushmita sen rohman shawl
- फोटो : instagram
हाल ही में सुष्मिता ने रोमन के साथ एक सेल्फी भी शेयर की थी। वह सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उस सेल्फी को सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर खीचीं गई थी। तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'Mmuuuuaaah!!!! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने कई कैप्शन भी दिए। इन कैप्शन से इतना तो साफ हो गया है कि सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ बहुत खुश हैं।
आपको बता दें, सुष्मिता सेन और रोमन इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासला अधिक है। सुष्मिता 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं। रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं।