सुष्मिता सेन इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सुष्मिता बेहद एक्टिव रहती हैं। अब सुष्मिता ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्वॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
वर्कआउट के दौरान के इस वीडियो में रोहमन अपने पैरों पर सुष्मिता को बैलेंस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुष्मिता को रोहमन ने अपने पैरों और हाथों के सहारे ऊपर उठा रखा है। सुष्मिता-रोहमन के इस वीडियो को देख फैंस भी हैरान हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता अक्सर वर्कआउट करती नजर आती हैं। 43 वर्षीय सुष्मिता फिटनेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मजबूती, लचीलापन, बैलेंस- यह सब विश्वास के बैगर नामुकिन है।'
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
पिछले दिनों ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। बता दें कि रोहमन की सुष्मिता के परिवार के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है।
सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था। इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।'