फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने शेयर की बेटी रिनी के साथ 18 साल पुरानी तस्वीर, कहा- 'बच्चा हमेशा मैं ही थी'

Tue, 30 Jun 2020 06:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। कभी कोई अपने बचपन की तस्वीर साझा करता है। तो कभी कोई कई साल पुरानी तस्वीर साझा करता है। इसी तरह हाल ही में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कई साल पुरानी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपनी बेटी रिनी के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर वैसे भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी और अपने बच्चों की कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। अब हाल ही में सुष्मिता ने अपनी 18 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुष्मिता के साथ उनकी बड़ी बेटी रिनी भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर उस समय की है जब रिनी महज 2 साल की थी और सुष्मिता सेन 26 साल की थीं।
विज्ञापन

3 of 5
Renee Sen
सुष्मिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने कैप्शन के जरिए अपने मदरहुड के बारे में बताया है। सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, 'कभी- कभी मैं इन तस्वीरों को देखती हूं और हैरान रह जाती हूं। जब मैं रिनी को और खुद को देखती हूं, दो साल और 26 साल में। बच्चा हमेशा मैं ही थी। ये महसूस करना जादुई है कि मैं सभी के साथ विस्थापित हो गई हूं।'
 

4 of 5
दोनों बेटियों के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी बेटियों के साथ बिताए हुए पल अक्सर कैमरे में कैद करती रहती हैं और उन्हें फैंस के साथ साझा करती हैं। सुष्मिता पर्दे से तो काफी समय तक दूर रहीं लेकिन वो सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
अब हाल ही में सुष्मिता सेन ने एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में अपनी आमद दी है। सुष्मिता ने वेब सीरीज 'आर्या' से एक बार फिर से अपने करियर की शुरुआत कर ली है। बता दें कि सुष्मिता करीब 10 साल बड़े पर्दे से नदारद रही हैं। हालांकि वो सुर्खियों का हिस्सा हमेशा रही हैं।

पढे़ं: शादी के बंधन में बंधे 'ससुराल सिमर' का फेम एक्टर मनीष रायसिंघन, मास्क लगाए गुलाबी जोड़े में दिखीं संगीता चौहान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें