फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, फोटो देख पहचान नहीं पा रहे फैंस

Thu, 26 Sep 2019 09:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं । अक्सर उन्हें ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटियों के साथ छुटि्टयां मनाते देखा जाता है । साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में सुष्मिता ने अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
दरअसल, सुष्मिता की ये फोटो 18 साल पुरानी है । उस वक्त सुष्मिता 17 साल की थीं । सुष्मिता सेन ने नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने स्कूल के दौरान की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबको गुड मार्निंग, ये देखो मुझे क्या मिला । क्लास 1992 से 1993 की तस्वीर।'

 
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'इस लाइन में खड़ी हूं । उस समय 17 साल की थी और मेरे अंदर आत्मविश्वास की भी कमी थी । उस समय मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि अगले साल मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी । मेरी चॉइस और मेरी पर्सनैलिटी बिल्कुल ही बदल जाएगी । इसको मैं अपनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट मानती हूं जो आपकी जिंदगी में बिल्कुल ही अलग समय पर आता है और अलग तरीके से आता है ।'

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं । बता दें कि सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था । सुष्मिता पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपनी दोनों बेटियों रेने-अलीशा के साथ मालदीव में छुटि्टयां मनाने पहुंची थीं । यहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता की जो तस्वीरें सामने आईं, उसमें वो समुद्र किनारे डांस मूव्स करती दिख रही हैं । इन तस्वीरों में सुष्मिता ऑरेंज और ब्लैक कलर के बीच वेयर पहने नजर आई थीं । फोटो के कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि यह उनकी बेटी आलिया सेन ने खींची है, जो एक टैलेंटेड फोटोग्राफर है। इससे पहले सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं । 

मिनी स्कर्ट पहन समुद्र किनारे पोज देती दिखी ये हीरोइन, बच्चों और बॉयफ्रेंड के साथ मना रहीं छुटि्टयां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें