हाल ही में खबर आई थी कि सुष्मिता सेन का उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ ब्रेकअप हो गया है । रोहमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिलेशनशिप को लेकर कई सारी बातें लिखी थीं । जिसे देख लगा था कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है । इन सब खबरों के बीच सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है । जिससे साफ है कि दोनों अभी भी रिलेशन में हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
Sushmita and Rohman
- फोटो : instagram
ये तस्वीर जिम की है जिसमें सुष्मिता और रोहमन पोज देते दिख रहे हैं । रोहमन ने ये फोटो शीशे के सामने खड़े होकर खींची है । इस पोस्ट को शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा, He’s lean...she’s mean 😉😄I love you @rohmanshawl...
विज्ञापन
3 of 6
Sushmita and Rohman
- फोटो : instagram
सुष्मिता ने इस पोस्ट के जरिए रोहमन से अपने प्यार का इजहार किया। ये साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। इससे पहले रोहमन ने भी एक पोस्ट किया था । रोहमन का पोस्ट भी इस बात का सबूत था कि सुष्मिता और उनके बीच कोई लड़ाई नहीं हुई है। रोहमन ने इंस्टास्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो में रोहमन हाथ में किताब पकड़े हुए हैं।
4 of 6
sushmita sen
इस किताब के ऊपर लिखा है- 'मेरे दिल को आपके साथ घर मिल गया है।' इस वीडियो में सुष्मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में सुष्मिता का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन उनकी दोनों बेटियों का चेहरा नजर आ रहा है। रोहमन के ब्रेकअप पोस्ट की बात करें तो उन्होंने लिखा था, 'तो तुम्हें लगता है कि तुम इस रिश्ते को चलाते रहने के लिए बहुत कुछ कर रहे हो और तुम्हारा पार्टनर कुछ नहीं कर रहा है? ठीक है!'
विज्ञापन
5 of 6
sushmita sen
'तुम्हें ये समझने की जरूरत है कि आप अपने पार्टनर के लिए जो करते हैं वो आपका फैसला है। आपके या आपकी पार्टनर से भी वैसा ही करने की उम्मीद मत करिए। उनके लिए वो चीजें करिए जो आप वाकई उनके लिए करना चाहते हैं। इसलिए नहीं करें कि आप चाहते हैं कि जो आप उनके लिए कर रहे हैं फिर वो भी आपके लिए वैसा ही करें।'
रोहमन ने आगे लिखा था, 'तो आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर भी आपको वैसे ही ट्रीट करे जैसे आप उसे कर रहे हैं, क्योंकि आप उसके साथ रिलेशनशिप में हैं। यदि कोई आपसे ठीक तरह से बर्ताव नहीं कर रहा है और फिर भी आप उसके साथ रह रहे हैं तो ये आपकी गलती है। खुद से प्यार करिए।'