फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: ईद के जश्न में सलमान खान के साथ इस अंदाज में नजर आईं सुष्मिता सेन, फैंस को आने लगी 'बीवी नंबर 1' की याद

Wed, 04 May 2022 10:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान, सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते मंगलवार को सेलेब्स ने जमकर ईद की पार्टी की। इस बार ईद का जश्न सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में न होकर उनकी बहन अर्पिता खान और जीजा आयुष शर्मा के घर पर हुआ था। इस दौरान लगभग पूरा बॉलीवुड एकसाथ इकट्ठा हुआ था। पार्टी के बाद बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। ये तस्वीर सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई ईद पार्टी की है। इस जश्न में सुष्मिता अपनी बेटी रेनी सेन के साथ पहुंची थीं।
विज्ञापन

2 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर की गई तस्वीर में सुष्मिता मुस्कुराते हुए सलमान खान का कंधा थामे पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मुझे उम्मीद है कि आप सभी ने अपने प्रियजनों के साथ ईद मनाई होगी...और मुझे पता है कि मैं सलमान खान के साथ थी। आगे उन्होंने लिखा- अल्लाह आपकी सारी जायज दुआएं कुबूल करे...घर में सभी को मेरा प्यार और सम्मान...मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं।
 
विज्ञापन

3 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुष्मिता की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- आपको भी ईद मुबारक...आप बिल्कुल एक गुड़िया हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- 'जायज दुआएं' बस आपकी इसी बात ने मेरा दिल चुरा लिया। वहीं एक और शख्स को तो सुष्मिता सेन और सलमान खान की फिल्म बीवी नंबर वन की याद आ गई। उन्होंने लिखा- बीवी नंबर 1 की टीम कल एकसाथ थी...नंबर 2 के बारे में क्या? आपको सलमान के साथ देखकर अच्छा लगा। 
विज्ञापन

4 of 4
सुष्मिता सेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ईद की पार्टी में सुष्मिाता सेन इस इस तस्वीर की वजह से ही नहीं बल्कि एक और वजह से चर्चा में थीं। ईद की पार्टी में सुष्मिता खाली हाथ नहीं बल्कि अपने साथ मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंची थीं। ये मिठाई पैपराजी के लिए थी। उन्होंने वहां पहुंचते ही डिब्बा उनको दे दिया। सुष्मिता सेन के ऐसे करने से हर किसी का मन खुश हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें