सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने प्यार-प्यार में बहुत कुछ कह डाला, जिससे साफ पता लग रहा था कि पिछले दिनों हुई घटनाओं ने उन्हें बहुत आहत किया है। वह बोलीं की मैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती क्योंकि मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन लगातार मेरे खिलाफ बोला जा रहा है, मुझे ट्रोल किया जा रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी हो गया है। सुष्मिता ने कहा, ' जिसे जो सोचना है, जो बोलना है बोलता रहे सबकी अपनी सोच है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' इसके बाद उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया और चली गईं।