फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर सुष्मिता सेन के हक में आया आयकर विभाग का फैसला, #metoo से जुड़ा था कनेक्शन

Tue, 20 Nov 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उनपर लगी जुर्माना राशि को हटा दिया है। आदेश में कहा गया है कि, यौन उत्पीड़न शिकायत के निपटारे के लिए कोका कोला कंपनी से मिले 95 लाख रुपए को आय के रूप में शामिल नहीं किया जाएगा। आगे की स्लाइड में जानिए, क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen
न्यायाधिकरण के 14 नवंबर के आदेश के अनुसार- अभिनेत्री की उस दलील को स्वीकार कर लिया गया, जिसमें कहा गया है यह राशि कैपिटल गेन है न कि आय। वहीं आय छुपाने के लिए लगाया गया 31.35 लाख रुपए के जुर्माने को भी हटा दिया गया है। आपको बता दें कि यह मामला सुष्मिता सेन और कोका कोला के बीच 1.45 करोड़ रुपए के अनुबंध से जुड़ा हुआ था। वहीं कंपनी ने इस अनुबंध को 2003 में समय सीमा से पहले ही समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
sushmita sen
पूरा मामला यह है कि, सुष्मिता ने कोका कोला इंडिया के साथ उनके उत्पादन का प्रचार करने के लिए 1.45 करोड़ रुपए का अनुबंध किया था, मगर कंपनी ने इसे तय समयसीमा से पहले की बिना किसी निर्देश के खत्म कर दिया था। वहीं यह भी कहा गया कि सुष्मिता ने शूटिंग के दौरान कंपनी के एक कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।कैप्टिल गेन

4 of 5
sushmita sen
इस मामले में कंपनी ने मुआवजे के तौर पर सुष्मिता को 95 लाख रुपये का भुगतान किया था, जिसको लेकर कंपनी और सुष्मिता के बीच लंबे समय तक विवाद चला। वहीं कंपनी ने मुआवजे के तौर पर सुष्मिता को 95 लाख रुपए का भुगतान भी किया था। आयकर विभाग ने अभिनेत्री पर टैक्स जमा नहीं करने का नोटिस जारी कर दिया, जिसको लेकर सुष्मिता ने आयकर अपीलीय विभाग का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushmita Sen
वहीं आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने हाल ही में मी टू अभियान के तहत खुलकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि अभियान के तहत खुलकर बात रखने वाली महिलाओं पर मुझे गर्व है। अब वक्त आ गया है कि दोषियों को सजा दी जाए। यह समय है सुनने का, न्याय का और विश्वास करने का।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें