ललित मोदी और सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
भाई ने कहा- अभी तक मेरी बहन ने....
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”