फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Lalit Modi Affair: ललित-सुष्मिता के रिश्ते पर सामने आया राजीव सेन का बयान, कहा- अभी तक मेरी बहन ने...

Fri, 15 Jul 2022 10:45 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन-ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी द्वारा अभिनेता सुष्मिता सेन को डेट करने की घोषणा के कुछ घंटों बाद, अभिनेत्री के भाई राजीव सेन का बयान सामने आया है। भाई ने कहा, 'मैं खुद यह सुनकर हैरान हूं।' बता दें कि गुरुवार को ललित ने घोषणा करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरें साझा कीं। लेकिन सुष्मिता ने इस घोषणा पर न तो कोई टिप्पणी की है और न ही किसी सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब दिया है। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्तों पर सवाल उठने लगे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
भाई ने कहा- अभी तक मेरी बहन ने....
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram
सेलेब्स ने किया रिएक्ट
बता दें कि ललित मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने ललित मोदी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक लाल दिल वाला इमोजी और एक दुष्ट इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा हरभजन सिंह ने भी रिएक्ट करते हुए दिल वाला इमोजी पोस्ट किए हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
ललित मोदी ने बदली अपनी इंस्टा प्रोफाइल
अपने रिश्ते की घोषणा के कुछ देर बाद ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी और बायो दोनों बदल दिया है। ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ वाली तस्वीर को डीपी बनाया है। वहीं बायो में लिखा, 'इंडियन प्रीमियर लीग का संस्थापक। आखिरकार अपने पार्टनर इन क्राइम के साथ एक नया जीवन शुरू करने जा रहा हूं। माय लव सुष्मिता सेन।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें