फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बनने के बाद नुसरत जहां की पहली दुर्गा पूजा, इन 4 अभिनेत्रियों का भी दिखा पारंपरिक लुक

Fri, 04 Oct 2019 02:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नुसरत जहां, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
देशभर में दुर्गा पूजा के त्योहार की धूम है। ऐसे में फैंस के बीच उत्सुकता होती है कि उनके पसंदीदा सितारे खास मौके पर किस अंदाज और किस लुक में दिखेंगे। सितारों ने भी सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। आगे की स्लाइड में देखिए ग्लैमर के दुनिया के ऐसे ही कुछ सितारों की तस्वीरें।

विज्ञापन

2 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन की। आरती की थाली पकड़े सुष्मिता की ये तस्वीर सामने आई है। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड की ज्वैलरी पहनी है। जिनमें नेकलेस, कंगन और ईयरिंग्स हैं। सुष्मिता ने लाल रंग की बिंदी और मैचिंग लिप्सटिक के साथ हाईलाइटेड आईलाइनर का इस्तेमाल किया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया
बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने चतुर्थी के दिन ये तस्वीर शेयर की। नुसरत ने इस दौरान पिंक और ऑरेंज कलर का अटायर कैरी किया। सेल्फी पोस्ट करते हुए नुसरत ने कैप्शन में लिखा- 'चतुर्थी लुक, आज ब्राइट कलर।' नुसरत ने एक अन्य तस्वीर पति के साथ शेयर की। पंचमी के दिन शेयर की गई तस्वीर के साथ नुसरत ने लिखा- 'मेरा पूजा प्यार, शुभ पंचमी।'

4 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर दुर्गा पूजा के मौके पर कोलकाता पहुंचीं। करिश्मा कपूर ने इस दौरान व्हाइट कलर के अनारकली के साथ पर्पल कलर का दुपट्टा पहना था। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी करिश्मा के लुक को कम्प्लीट कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
raima sen - फोटो : social media
अभिनेत्री रायमा सेन ने दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए अपनी यह तस्वीर शेयर की। इस दौरान उन्होंने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन की साड़ी कैरी की। रायमा सेन ने लिखा- 'बचपन से ही मुझे दुर्गा पूजा में पारंपरिक रूप से तैयार होना सबसे अच्छा लगता है। जहां महिलाएं रेड साड़ी पहनकर सेलिब्रेट करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चारू असोपा - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन की पत्नी और अभिनेत्री चारू असोपा पूजा करती नजर आईं। चारू के लुक्स की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनी है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'दुर्गा पूजा'

शादी में अनबन की खबरों के बीच सुष्मिता की भाभी ने शेयर की तस्वीर, नहीं दिखे राजीव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें