सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों की बढ़ती नजदीकियां काफी दिनों से देखी जा रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट होते हुए देखा गया है। दोनों को पार्टी और कई पब्लिक इवेंट्स में भी एक साथ देखा गया है। बता दें कि दोनों एक और फोटो सोशल मीडिया पर देखी गई जिसमें रोहमन एक बार फिर सुष्मिता की फैमिली में खड़े दिख रहे हैं...
विज्ञापन
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में सुष्मिता अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद हैं और रोहमन ठीक उनकी बगल में खड़े में हैं। फोटो में सुष्मिता के माता-पिता, बेटियां रेने और एलीजा व भाई राजीव सेन भी नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन और रोहमन इस वक्त फिल्म बाहुबली के निर्देशक राजमौली के बेटे एस.एस. कार्तिकिय की शादी में गए हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : instagram
शायद ही आपको पता हो कि कार्तिकय साउथ के एक एक्टर की बेटी पूजा प्रसाद से शादी करने जा रहे हैं जो रिश्ते में सुष्मिता की बहन (कजिन) लगती हैं। ऐसे में सुष्मिता ने ये फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
4 of 5
prabhas
वहीं, सुष्मिता सेन की मां साउथ के सुपरस्टार प्रभास संग फोटो में दिख रही हैं। इस शादी में फिल्म बाहुबली की पूरी टीम शामिल हुई है। वहीं, सुष्मिता की गोद ली हुई दोनों बेटी रेने और एलिशा भी खूब सुंदर लग रही हैं।
बता दें कि कार्तिकेय की शादी जयपुर में हैं जहां से सुष्मिता ने यह सभी फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं, राजामौली के बेटे की शादी के लिए जयपुर सज चुका है। कार्तिकेय और पूजा आज सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। इस शाही शादी के लिए साउथ के सभी स्टार्स 27 दिसंबर से ही पहुंचना शुरू हो चुके थे।