फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: ललित मोदी से दस साल छोटी हैं सुष, जानिए बाकी सुंदरियां अपने पति से हैं कितनी छोटी-बड़ी

Thu, 14 Jul 2022 11:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ललित मोदी-सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सुष्मिता सेन और ललित मोदी के अफेयर की खबर ने मीडिया में सनसनी मचा दी है। बता दें कि हाल ही में आईपीएल के जनक ललित मोदी  ने ट्वीट कर यह एलान किया है कि वह पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। इसके साथ ही ललित मोदी ने यह संभावना भी जताई है कि आने वाले वक्त में दोनों शादी करने वाले हैं। इसके बाद सुष्मिता के फैंस की तो खुशी का ठिकाना ही नहीं है। वैसे, इन दोनों की उम्र का फासला देखा जाए तो इनकी उम्र में करीब दस साल का अंतर है। सुष्मिता सेन की उम्र जहां 46 साल है, वहीं ललित मोदी करीब 56 वर्ष के हैं। आइए सुष्मिता सेन के बहाने जानते हैं विश्व व ब्रह्मांड सुंदरी का ताज अपने नाम कर चुकीं  अन्य भारतीय अभिनेत्रियां अपने साथी से कितनी बड़ी या छोटी हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस
अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड (वर्ष 2000) रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की उम्र में भी करीब दस साल का फासला है। प्रियंका चोपड़ा की उम्र निक से दस साल ज्यादा है। इस चीज को लेकर प्रियंका काफी ट्रोल भी होती रहती हैं। शादी के वक्त भी इनकी उम्र से जुड़ी खबरें काफी सुर्खियों में रहीं। एक बातचीत के दौरान उम्र के इस अंतर पर खुद प्रियंका ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था, 'उनके और निक के प्यार के बीच में कभी भी कल्चरल डिफरेंस नहीं आया। निक भारत में बिल्कुल उसी तरह समा गए जैसे पानी में मछली होती है।'
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन
पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय वर्ष 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी। इन दोनों की उम्र में करीब दो साल का अंतर है। ऐश्वर्या दरअसल अभिषेक से दो साल बड़ी हैं। बता दें कि दोनों की एक बेटी है आराध्या बच्चन।

4 of 5
बेटी सायरा संग लारा दत्ता और महेश भूपति - फोटो : Insatagram- @larabhupathi
लारा दत्ता-महेश भूपति
पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी (वर्ष 2000) लारा दत्ता ने वर्ष 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी की। इनकी उम्र में करीब चार साल का अंतर हैं। लारा दत्ता अपने पति से चार साल छोटी हैं। हालांकि उम्र के इस अंतर को आदर्श माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युक्ता मुखी - फोटो : सोशल मीडिया
युक्ता मुखी
वर्ष 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर चुकीं युक्ता मुखी आज फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन, एक समय था जब वे मिस वर्ल्ड का खिताब पाने के बाद बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में छा गई थीं। उन्होंने वर्ष 2008 में नागपुर के मशहूर बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी की थी। हालांकि, 2013 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इन दोनों के उम्र के अंतर की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी उम्र में करीब तीन साल का अंतर रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें