बॉलीवुड के हैंडसम हंक सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों और फैंस ने सलमान खान को बधाई दी है। सलमान हर साल अपना जन्मदिन पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही मनाते हैं तो इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। रात 12 बजे उनके घर कई सितारे भी नजर आए। सभी सितारों ने जमकर मस्ती भी की।
विज्ञापन
2 of 5
Sushmita Sen and Salman Khan
- फोटो : instagram
सलमान खान के जन्मदिन पर मस्ती करते हुए इन सितारों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन। सलमान खान और सुष्मिता सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा जिसमें यह दोनों जमकर डांस कर रहे हैं और एक-दूसरे को गले लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Sushmita Sen and Salman Khan
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन ने भी सलमान खान के साथ अपने इस डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सलमान खान के जन्मदिन में पहुंची सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा- ''जब भी जिंदगी हमें डांस करने या एक साथ बैठने का मौका देती है तो हम डांस करते हैं। मैं प्रेम (कई फिल्मों में सलमान का नाम) के प्यार में उस दिन से हूं जिस दिन से उन्होंने साल 1989 से 'मैंने प्यार किया' फिल्म से अपनी यात्रा शुरू की और साल 2005 में 'मैंने प्यार क्यूं किया' में मुझे स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।'
4 of 5
Sushmita Sen and Salman Khan
- फोटो : instagram
सुष्मिता सेन ने सलमान खान के लिए आगे लिखा- 'तुम्हारे साथ सचमुच क्या सफर रहा। उस शख्स को जन्मदिन की बधाई, जो सेलिब्रेट करने के लिए कभी नहीं रुकता। सलमान खान आपका आने वाला साल बेहद अच्छा रहे। यह जानते होंगे आप कि मैं आपको हमेशा प्यार करती रहूंगीं।' बता दें कि सलमान खान और सुष्मिता सेन ने केवल 'मैंने प्यार क्यूं किया' फिल्म में ही नहीं इन दोनों और भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
सलमान खान और सुष्मिता सेन की जोड़ी साल 1999 में आई फिल्म बीवी न.1 और 2002 में आई फिल्म तुमको न भूल पाएंगे में नजर आए थे। दर्शकों ने इन दोनों जोड़ी को बड़े पर्दे पर काफी पसंद भी किया था। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ब्वॉयफ्रेंड रोमन को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि यह दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।