फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ सुष्मिता ने पूरा किया #BottleCapChallenge, ब्वॉयफ्रेंड रोहमन ने भी दिखाया दम

Fri, 05 Jul 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर 'बॉटल कैप चैलेंज' (Bottle Cap Challenge) तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, विद्युत जामवाल और शर्लिन चोपड़ा सहित कई सेलेब्स इस चैलेंज को पूरा कर चुके हैं। ऐसे में इस लिस्ट में एक नया जुड़ा है सुष्मिता सेन का। 
विज्ञापन

2 of 5
Sushmita Sen - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर सुष्मिता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसकी बड़ी वजह है कि उन्होंने यह चैलेंज अकेले नहीं किया है बल्कि परिवार के साथ किया है। बता दें कि सुष्मिता के अलावा इस चैलेंज को उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, बेटी रिनी और अलिशा ने भी किया है।

विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, फराबी दवलचिन और शर्लिन चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो कई सेलेब्स ने इस चैलेंज को पूरा किया है। लेकिन कुछ सेलेब्स का यह चैलेंज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें जहां बॉलीवुड में अक्षय ने इसके शुरुआत की तो वहीं शर्लिन चोपड़ा ने उन्हें फॉलो किया। हालांकि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल ने इस चैलेंज को नए ट्विस्ट के साथ किया है। टाइगर ने आंख पर पट्टी बांध कर चैलेंज पूरा किया तो विद्युत ने एक साथ तीन बोतलों के ढक्कन खोले।


 

4 of 5
सुनील ग्रोवर के पोस्ट पर रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं कई ऐसे भी सेलेब्स हैं जो इसमें हिस्सा ले रहे हैं लेकिन अपने ही अनोखे अंदाज से इसको पूरा कर रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सुनील ग्रोवर। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा- 'मुझसे तो हाथ से ही खुल गया।' गौरतलब है कि चैलेंज में बोतल के ढक्कन को राउंड किक मारते हुए खोलना है। वहीं शर्त यह भी है कि बोतल नहीं गिरनी चाहिए। लेकिन सुनील ग्रोवर ने ढक्कन हाथ से खोला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फराबी दवलचिन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस चैलेंज की शुरुआत कजाकिस्तान के ताइक्वांडो चैंपियन फराबी दवलचिन (Farabi Davletchin)ने की है। इसका वीडियो सबसे पहले उन्होंने ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था एक्टर जैकी चैन और जोसन सहित दो और लोगों को चैलेंज किया था।  हालांकि फराबी इस चैलेंज का नाम 'फारा किक्स चैलेंज' (FaraKicksChallenge) देना चाहते थे लेकिन वायरल होते होते इसका नाम बदल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें