फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के भाई ने पत्नी संग सोशल मीडिया पर शेयर की निजी तस्वीरें, अब हो रहे ट्रोल

Thu, 02 Apr 2020 12:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Charu Asopa and Rajeev Sen - फोटो : Instagram
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी इन दोनों के लाइमलाइट में आने की वजह दोनों की निजी तस्वीरें हैं। इन्हीं निजी तस्वीरों की वजह से ये दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। खास बात है कि राजीव और चारू ने ये तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Rajeev Sen Charu Asopa honeymoon picture - फोटो : instagram
इन तस्वीरों में टीवी अभिनेत्री और राजीव सेन की पत्नी चारू ने बैंगनी रंग का नाइट सूट पहना हुआ है। वहीं राजीव शर्टलेट हैं। तस्वीरों में ये दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की ये प्राइवेट तस्वीरें ट्रोलर्स को पसंद नहीं आईं और वो इन दोनों को ट्रोल करने लगे। 
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव सेन ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'इन दिनों में मैं प्यार में क्वारंटीन हूं। और आप?' एक यूजर ने इन दोनों की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'ये बहुत ही निजी तस्वीरें हैं इंस्टा पर पोस्ट करने के लिए। तुम लोग क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हो। अगर तुम्हारे ससुर देख लेंगे तो।' 
 

4 of 5
Rajeev Sen and Charu Asopa - फोटो : instagram
एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- 'इस तरह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। कुछ चीजें निजी होती हैं।' वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया- 'तुम लोग इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर क्यों पोस्ट कर रहे हो?' चारू और राजीव की ये पहली तस्वीरें नहीं हैं जिनकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हों। इससे पहले भी इन्होंने ऐसी ही कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसकी वजह से ट्रोल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति के साथ चारू असोपा - फोटो : Social Media
इन दोनों ने पिछले महीने कार में रोमांस करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। राजीव और चारू ने बीते साल सात जून को गोवा में शादी की थी। शादी के बाद से ही यह दोनों हनीमून पर गए हुए हैं। यह शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से हुई थी। इससे पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। चारू और राजीव की शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले शादी के कार्यक्रम में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत शामिल था। 

कूड़ा बीनने वाली महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए आगे आए आयुष्मान, पत्नी के साथ कर रहे ये काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें