फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-प्रियंका के बाद अब सुष्मिता सेन के घर से आई गुडन्यूज, बजेगी शहनाई

Sun, 05 May 2019 11:25 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen - फोटो : instagram
पिछले साल बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे रहे जो शादी के बंधन में बंधे। इनमें दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी ने अपनी भव्यता से सबका ज्यादा ध्यान खींचा। अब इनके बाद पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के घर भी शहनाई गूंजने वाली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen - फोटो : social media
43 साल की सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं और इसकी जानकारी दी है। चलिए आपको बताते हैं कि ये शादी कब होगी और किससे होगी। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव की होने वाली दुल्हन भी एक एक्ट्रेस हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसके अलावा चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं। शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'  

4 of 5
sushmita sen - फोटो : social media
सुष्मिता ने एक दूसरी तस्वीर शेयर की जिसमें रोहमन शॉल, राजीव सेन और चारू हैं। सुष्मिता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-  'परिवार, सर्कल ऑफ लव, मैं तुम सबसे प्यार करती हूं। आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen - फोटो : file photo
बता दें कि सुष्मिता अपने से 16 साल छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। सुष्मिता अक्सर रोहमन के साथ डेट पर जाती नजर आती हैं। साथ ही रोहमन और सुष्मिता सोशल मीडिया के जरिए भी अपने प्यार का इजहार एक-दूसरे से करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें