फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव ने एक्ट्रेस संग गुपचुप तरीके से की शादी, यहां देखें तस्वीरें

Sun, 09 Jun 2019 02:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज के बाद आखिरकार पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के घर शहनाई बजी है। करीब एक महीने पहले सुष्मिता सेन ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर बताया था कि उनके घर जल्द शादी होने वाली है। आखिरकार सुष्मिता सेन समेत उनके फैंस का इंतजार खत्म हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
पिछले साल जहां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी की भव्यता ने सबका ध्यान खींचा। वहीं सुष्मिता के घर हुई ये शादी बेहद सादगी से हुई। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने अपनी गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव और चारू दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। राजीव ने कैप्शन में लिखा- 'मैं राजीव सेन चारू असोपा को अपनी पत्नी मानता हूं।' बता दें कि दोनों ने अभी कोर्ट मैरिज की है। माना जा रहा है जल्द ही दोनों भव्य तरीके से रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। राजीव और चारू द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन कहीं नजर नहीं आईं हालांकि राजीव की मां दोनों के साथ जरूर दिखीं। 

4 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
36 वर्षीय राजीव सेन ने इस दौरान प्लेन व्हाइट कलर का कुर्ता पहना था तो वहीं चारू ने रेड कलर की साड़ी कैरी की। इस दौरान उन्होंने रेड लिप्स्टिक के साथ लाइट मेकअप किया। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
लाइमलाइट से दूर रहने वाले राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें