फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव सेन की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, सुष्मिता सेन की भाभी बनी ये एक्ट्रेस

Sun, 16 Jun 2019 02:46 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । राजीव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चारू के साथ तस्वीरें शेयर की हैं । इस पोस्ट के साथ राजीव सेन ने लिखा, 'जिंदगी भर के लिए मेरी हमसफर राजा की बिट्टू'। फैंस अब इस न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहे हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
अपनी शादी में राजीव रेड कलर का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए । वहीं चारू ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । इसके अलावा चारू की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं । मेहंदी पर चारू ने पिंक लहंगा पहना । राजीव ने भी अपने हाथ में मेहंदी रचाई ।
विज्ञापन

3 of 6
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
उन्होंने हथेली पर भी राजा की बिट्टू लिखवाया। शादी गोवा में हो रही है । अपने भाई की शादी में सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डांस भी किया । खबरों की मानें तो भाई की शादी के बाद सुष्मिता भी शादी कर सकती हैं। शुक्रवार की शाम को राजीव सेन और चारू असोपा ने सगाई की थी।

4 of 6
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
इस मौके पर चारू ने व्हाइट कलर का गाउन पहना । वहीं राजीव व्हाइट एंड ब्लैक कोट-पैंट में नजर आए। सगाई की एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे एक-दूसरे को देख रहे हैं। सगाई के कुछ वीडियाे भी सामने आए हैं । बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
rajeev sen - फोटो : social media
राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sushmita Sen with brother Rajeev Sen - फोटो : file photo
राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें