करीब एक महीने पहले सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को खुशखबरी दी कि जल्द ही उनके घर शहनाई बजने वाली है। जिसके बाद 7 जून को सुष्मिता के भाई राजीव सेन ने टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ कोर्ट मैरिज की। चारू ने इसी साल जनवरी में अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
विज्ञापन
2 of 10
sushmita sen, rajeev sen, chaaru asopa
- फोटो : social media
कोर्ट मैरिज के बाद राजीव सेन और चारू असोपा 16 जून को पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ गोवा में साथ फेरे लिए। अब शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें परिवार के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
sushmita sen with family
- फोटो : social media
तस्वीर में सुष्मिता सेन पीले सूट में नजर आ रही हैं। वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने भी मैचिंग का पीला कुर्ता पहना हुआ है। तस्वीर में राजीव और चारू पीछे खड़े हैं वहीं सुष्मिता के माता-पिता को भी देखा जा सकता है।
4 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी की सभी रस्में प्राइवेट रखी गई थीं जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। पिछले दिनों शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। तस्वीरें देख उनके फैंस भी बोल पड़े कि कपल एक दूसरे के लिए ही बना है।
विज्ञापन
5 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी की रस्में राजस्थानी और बंगाली रीति रिवाज से हुई। गोवा में 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। हालांकि सगाई की रस्में क्रिश्चियन तौर तरीकों से हुईं।
विज्ञापन
6 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी के दिन चारू ने लाल रंग का लहंगा पहना था। तस्वीरों में चारू बेहद खूबसूरत दिखीं। वहीं राजीव व्हाइट कलर के शेरवानी में बिल्कुल हैंडसम हंक लगे।
विज्ञापन
7 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शादी के लिए चारू ने सुष्मिता सेन का शुक्रिया कहा था। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'दुल्हन बनना हर लड़की का सपना होता है। शुक्रिया दीदी, इस सपने को इतनी खूबसूरती के साथ संवारने के लिए। ढेर सारा प्यार।'
8 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी।
9 of 10
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है। राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं।
कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।