सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की रस्में गोवा में हुईं, जहां कपल ने दो रीति रिवाजों से फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिसमें ये कपल बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
बंगाली रीति रिवाज से शादी में जहां राजीव ने पैजामा कुर्ता पहन रखा था वहीं चारू ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी। तस्वीरों को राजीव ने इंस्टग्राम पर भी शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मैंने उससे शादी की जिससे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं और जिसके लिए मेरे दिल में सबसे ज्यादा इज्जत है।'
विज्ञापन
3 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजस्थानी तौर तरीकों से शादी में चारू ने रेड कलर का लहंगा पहना। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। राजीव सेन ने व्हाइट शेरवानी के साथ साफा और शॉल पहना था। शादी की तस्वीरों में सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नए नवेले जोड़े के पास बैठे दिखाई दिए वहीं उनकी दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी पोज दे रही हैं।
4 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
इससे पहले राजीव और चारू की हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें सामने आई थीं। हल्दी सेरेमनी के दौरान चारू ने येलो कलर का लहंगा पहना था और व्हाइट-पिंक कलर की ज्वैलरी कैरी की। हल्दी के दौरान चारू और राजीव खूब मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन
5 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजीव और चारू के परिवार वाले शुक्रवार को ही गोवा पहुंच गए थे। दोनों के परिवारवालों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। गोवा पहुंचने के बाद ही शादी की रस्में शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन
6 of 8
sushmita sen
- फोटो : social media
गौरतलब है कि शादी 16 जून को हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।
राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी का एक शोरूम रेने नाम से खोला है। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं। राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है।