करीब एक महीने पहले सुष्मिता सेन ने एलान किया था कि उनके छोटे भाई राजीव सेन जल्द ही एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी करने वाले हैं। उन्होंने दोनों के साथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं। उसके बाद 7 जून को कपल ने कोर्ट मैरिज की। राजीव सेन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरों को शेयर किया था। अब यह कपल रॉयल तरीके से शादी के लिए गोवा पहुंचा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजीव ने जब कोर्ट मैरिज की थी तब सुष्मिता सेन की कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। भले ही कोर्ट मैरिज में सुष्मिता शामिल ना हुई हों लेकिन अब अपने भाई की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने वो पहुंची हैं।
विज्ञापन
3 of 8
sushmita sen, rohman shawl
- फोटो : social media
शुक्रवार शाम को सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, पिता और बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। तस्वीर में सुष्मिता के पिता उनका हाथ पकड़कर चल रहे हैं जबकि रोहमन उनके पीछे-पीछे हैं। गोवा पहुंचने के बाद सुष्मिता ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
4 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
शुक्रवार की शाम को राजीव सेन और चारू असोपा ने सगाई की। व्हाइट कलर के गाउन में चारू बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं ब्लैक एंड व्हाइट का अटायर राजीव पर बिल्कुल परफेक्ट है। सगाई की एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे एक दूसरे को देख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी।
विज्ञापन
6 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।
विज्ञापन
7 of 8
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
राजीव दुबई में ही रहते हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं।
राजीव को कई बार फैशन शो में रैंप वॉक करते भी देखा गया है। बता दें कि राजीव का नाम चारू से पहले कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के साथ भी जुड़ चुका है हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन के बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं कहा था।